सोमवार 12 अक्टूबर 2026 - 11:09
सऊदी अरब छोड़ने की दक्षिण कोरिया की अपने नागरिकों से अपील

हौज़ा / सऊदी अरब में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र दक्षिण कोरिया ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , सऊदी अरब में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र दक्षिण कोरिया ने अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, वहां के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए अपने नागरिकों को सऊदी अरब छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही, सऊदी अरब की प्रस्तावित यात्राओं को रद्द करने या स्थगित करने का भी सुझाव दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यमन पर सऊदी अरब के हमलों के बाद यमन की सेना और सशस्त्र बलों ने पिछले कुछ दिनों में कई बार रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया। इन मिसाइल हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

यमन के सशस्त्र बलों द्वारा रियाज़ हवाई अड्डे को निशाना बनाए जाने के बाद विमानन कंपनियों को दर्जनों विमानों के मार्ग बदलने पड़े, जबकि एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इस बीच, फ्रांस, कनाडा और जर्मनी ने भी विमानन कंपनियों को सऊदी अरब के ऊपर और उसके हवाई क्षेत्र के बड़े हिस्से में उड़ान भरने से जुड़े खतरों के प्रति आगाह किया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha